MS Dhoni Retirement: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स और (CSK) से जुड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। धोनी ने अब IPL से सन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें IPL 2027 से टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है। हालांकि, वह पहले की तरह टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार IPL का खिताब दिलाया है। उनके कप्तानी में टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। अब खिलाड़ी के तौर पर उनका IPL करियर समाप्त होने के बाद धोनी अब मेंटर के रूप में टीम के खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी सलाह देंगे और अपने अनुभव से उनकी मदद करेंगे।
एन श्रीनिवासन ने दिया धोनी को लेकर बयान
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने धोनी के साथ अपने करीब 20 साल पुराने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स अधूरी है। श्रीनिवासन ने कहा, "MS धोनी के बिना CSK नहीं है। करीब दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े हैं। इस दौरान हमने सफलता, मुश्किलें और हर तरह के उतार-चढ़ाव साथ देखे हैं। साथ ही "उन्होंने कहा कि उनके और धोनी के रिश्ते की सबसे बड़ी वजह आपसी भरोसा है। दोनों ने कभी एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाया और यही विश्वास इस साझेदारी की मजबूती बना।
एन श्रीनिवासन ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 के ऑक्शन को भी याद कर जिक्र। उन्होंने बताया कि उस समय उन्होंने धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल करने पर जोर दिया था। श्रीनिवासन ने कहा, "2008 में मैंने जोर दिया था कि धोनी CSK का हिस्सा होने चाहिए। यह मेरा लिया हुआ सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ। सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं।"
गौतम गंभीर की तरह मेंटर बनेंगे धोनी
धोनी की नई भूमिका IPL में गौतम गंभीर के मेंटर बनने की याद दिलाती है। गंभीर ने खिलाड़ी के तौर पर IPL से संन्यास लेने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी देखरेख में केकेआर ने 2024 में IPL का खिताब जीता था। अब धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटर के तौर पर काम करेंगे। उनके अनुभव का फायदा टीम के युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है। खासकर मैच की परिस्थितियों को समझने, दबाव में फैसले लेने और रणनीति तैयार करने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।
धोनी के मेंटर बनने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी भूमिका बदल जाएगी, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा। IPL 2027 में टीम के डगआउट में धोनी की मौजूदगी देखने को मिलेगी।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें