मुंबई नहीं, अब गोरखपुर में भी मुमकिन है दुर्लभ कैंसर का इलाज

News Desk 05 Aug 2025, 05:00 AM 1 min read
मुंबई नहीं, अब गोरखपुर में भी मुमकिन है दुर्लभ कैंसर का इलाज


>अब कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए देश के कोने-कोने से मरीजों को मुंबई या दिल्ली जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) का महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय अब गंभीर और दुर्लभ किस्म के कैंसर के इलाज में नई उम्मीद बनकर उभरा है।


>हाल ही में तमिलनाडु के सुदूर जिले कन्याकुमारी से आए 76 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की एक दुर्लभ कैंसर सर्जरी इस अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई है। मरीज की लार ग्रंथि (Parotid Gland) में बेहद जटिल और रेयर किस्म के कैंसर का निदान हुआ था, जिसे विश्वविख्यात कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाला।


>डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि यह सर्जरी सुप्राहायॉइड ब्लॉक विच्छेदन के साथ की गई, जो अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया थी। इस ऑपरेशन में डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. तिवारी, डॉ. नेहा सहित OT स्टाफ शुभ, दीपक, रवि और रघुराम की विशेष भूमिका रही।


>चिकित्सालय के तेजी से बढ़ते स्तर को देखकर एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने हर्ष व्यक्त किया है। कुलपति ने कहा कि कन्याकुमारी जैसे सुदूर क्षेत्र से मरीज का आना और पूरी तरह ठीक होकर लौटना यह दर्शाता है कि चिकित्सालय की विश्वसनीयता अब राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुकी है।


>इससे पूर्व भी यहां गुवाहाटी से आए IIT छात्र का सफल कैंसर उपचार किया गया था। अब यह संस्थान न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के दक्षिणी राज्यों तक के मरीजों के लिए भी चिकित्सा का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उनके संकल्प का परिणाम है। सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर अब एक सशक्त मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है, जहां अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर देशभर के मरीजों को राहत दे रहे हैं।


← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात