Saturday, 07 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP DA Hike 2026: योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

UP DA Hike 2026: सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है।
Bureau
Bureau News Desk
07 Nov 2026
03:27 PM
1 min read
UP DA Hike 2026: योगी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी सरकार ने जारी किया शासनादेश
1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें
जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर PF खाते में होगा जमा
नवंबर की सैलरी के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता

UP DA Hike 2026:  दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के 14 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब कर्मचारियों को 60 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से 7 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश के पूर्णकालिक नियमित कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और कार्यभारित कर्मचारियों को भी बढ़ाए गए डीए का फायदा मिलेगा। यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारी भी इस दायरे में शामिल हैं।

जारी किये गये शासनादेश के अनुसार जुलाई से अक्टूबर 2026 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) खाते में जमा कराया जाएगा। वहीं, नवंबर के नियमित वेतन के साथ 63 प्रतिशत की नई दर से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा। राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े कर्मचारियों के एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके टियर-1 पेंशन खाते में जमा होगी। इसमें सरकार या नियोक्ता की तरफ से 14 प्रतिशत अंशदान भी दिया जाएगा। शेष 90 प्रतिशत राशि पीपीएफ या एनएससी के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है। शासनादेश जारी किये जाने से पहले जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं या जो एक जुलाई 2026 से सात नवंबर 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। उन कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का पूरा बकाया नकद दिया जाएगा। अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी भी इस व्यवस्था में शामिल होंगे।

Explore Related Topics

UP Government Employees DA Hike UP DA Hike 2026 5 Percent DA Hike

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →