गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अब गाय-भैंस पालने पर अब लगेगा जुर्माना

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक ऐसा आदेश जारी हुआ है जिसने शिक्षकों और कर्मचारियों में हलचल मचा दी है। जानिए क्यों अब परिसर में गाय या भैंस पालना बन गया है “महंगा सौदा”...
News Desk 18 Oct 2025, 11:00 PM 1 min read
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अब गाय-भैंस पालने पर अब लगेगा जुर्माना


>दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सख्त फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालय परिसर में कोई भी शिक्षक या कर्मचारी गाय या भैंस नहीं पाल सकेगा। ऐसा करते पकड़े जाने पर न केवल 15 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा, बल्कि आवास भी तत्काल खाली कराना पड़ेगा।


>विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय परिसर में बढ़ती गंदगी और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के बाद लिया है। संपत्ति विभाग के प्रभारी डॉ. अमित उपाध्याय ने स्पष्ट कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


>विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परिसर में रहने वाले सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एक औपचारिक नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसमें साफ लिखा है कि यदि किसी के पास गाय या भैंस है, तो उसे तुरंत परिसर से हटाया जाए, अन्यथा 15 हजार रुपये जुर्माना और आवास खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।


>नोटिस जारी होते ही यह फैसला विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बन गया है। कई शिक्षक और कर्मचारी इस आदेश से नाराज हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे स्वच्छता और अनुशासन के हित में जरूरी कदम बताया है।


>विश्वविद्यालय प्रशासन को हाल के दिनों में कई शिकायतें मिली थीं कि कुछ कर्मचारी और शिक्षक अपने सरकारी आवासों में गाय-भैंस पाल रहे हैं। इनके कारण परिसर के कई हिस्सों में गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी, जिससे अन्य निवासी परेशान थे। जिसके बाद प्रशाशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ये फैसला लिया है। 


>संपत्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिसर में पालतू जानवर जैसे कुत्ते और बिल्लियों को रखने की अनुमति है, लेकिन बड़े जानवर जैसे गाय या भैंस की अनुमति नहीं दी जा सकती। कारण यह है कि इनसे परिसर में गंदगी बढ़ती है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न होते हैं। 


>पत्रकारों से बातचीत करते हुए संपत्ति विभाग के प्रभारी डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा, “विश्वविद्यालय परिसर में गाय और भैंस पालना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, इसलिए सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है।”


>उन्होंने यह भी जोड़ा कि आदेश का पालन न करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई इस नियम की अवहेलना न करे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात