गोरखपुर में फर्जी IAS गैंग गिरफ्तार, AI से करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने AI से दस्तावेज बनाकर नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी IAS गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। यूपी-बिहार-झारखंड-एमपी तक फैला नेटवर्क उजागर।
News Desk 11 Dec 2025, 08:14 PM 1 min read
गोरखपुर में फर्जी IAS गैंग गिरफ्तार, AI से करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा


>गोरखपुर पुलिस ने नौकरी और सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने खुद को फर्जी आईएएस अधिकारी बताकर कई राज्यों में लोगों से बड़ी रकम ऐंठी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो एआई की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगते थे। जांच में अब तक 40 से अधिक लोगों से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी का अनुमान सामने आया है।


>पुलिस को संदेह है कि हाल ही में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से बरामद 99.99 लाख रुपये भी इसी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी ललित किशोर उर्फ गौरव सिंह (सीतामढ़ी), अभिषेक कुमार (सीतामढ़ी) और परमानंद गुप्ता (गोरखपुर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी प्रोटोकॉल, निजी गनर्स और वाहनों का इस्तेमाल कर खुद को अधिकारी बताकर भरोसा जीतते थे।


>जांच में सामने आया कि बिहार के एक कारोबारी से 450 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर पांच करोड़ रुपये और दो इनोवा कारें ली गईं। रेलवे स्टेशन पर बरामद कैश की जांच के दौरान भी इसी गिरोह का नाम उजागर हुआ था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार आरोपियों के पास से 4.5 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये के आभूषण, पासपोर्ट, पासबुक, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरोह के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात