सीएम योगी का जनता को आश्वासन - घबराइए नहीं आपकी हर समस्या का होगा समाधान

News Desk 05 Sep 2025, 04:30 AM 1 min read
सीएम योगी का जनता को आश्वासन - घबराइए नहीं आपकी हर समस्या का होगा समाधान


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा “घबराइए मत, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। किसी भी पीड़ित को न्याय पाने में देरी नहीं होगी।”


>महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस जनता दर्शन में महिलाएँ अधिक संख्या में पहुँचीं। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुर्सियों पर बैठे लोगों तक जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होना चाहिए।


>जमीन कब्जाने जैसी शिकायतों पर सीएम ने सख्त रुख दिखाते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है, उनकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


>जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुँचे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पतालों से आवश्यक इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि विवेकाधीन कोष से त्वरित आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, ताकि किसी को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात