दो साल तक नहीं मिला एक भी परीक्षार्थी, अम्बेडकरनगर के 9 स्कूलों की मान्यता समाप्त

लगातार दो शैक्षिक सत्रों में बोर्ड परीक्षा में कोई छात्र शामिल नहीं होने पर यूपी बोर्ड ने की कार्रवाई
Bureau 19 Jun 2026, 02:50 PM 1 min read
दो साल तक नहीं मिला एक भी परीक्षार्थी, अम्बेडकरनगर के 9 स्कूलों की मान्यता समाप्त

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के नौ स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त कर दी है। परिषद ने यह कार्रवाई लगातार दो शैक्षिक सत्रों में बोर्ड परीक्षा के लिए एक भी छात्र के शामिल न होने और शैक्षणिक गतिविधियों के अभाव को देखते हुए की है।

यह खबर भी पढ़े - NEET परीक्षा के लिए अंबेडकरनगर में हाई अलर्ट, स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक बढ़ाई गई सुरक्षा

परिषद के अनुसार, जिन विद्यालयों को हाईस्कूल या इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त है और जहां लगातार दो वर्षों तक न तो छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं और न ही कक्षाओं का संचालन होता है, उनकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है।

यह खबर भी पढ़े - दर्शन के बाद बदल गया सफर का मंजर, अंबेडकरनगर में पलटा ई-रिक्शा - एक श्रद्धालु की मौत

माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के तहत शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के दौरान संबंधित विद्यालयों में न तो छात्रों का नामांकन हुआ और न ही किसी छात्र ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। इसी आधार पर परिषद ने इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। कार्रवाई की जद में आए विद्यालयों में शामिल हैं:-

  • भीम ज्योति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर
  • राम दुलार इंटर कॉलेज, अम्बरपुर
  • एसआर हाईस्कूल, महमूदपुर
  • आईबी उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेसुल्तानपुर
  • जेके मौर्य कन्या इंटर कॉलेज, टांडा
  • श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज, बसखारी
  • एचएस हाईस्कूल, शंकरा यूसुफपुर
  • पीएस बालिका इंटर कॉलेज, दुहिया
  • अनारुल्लाह हबीबुल निशा इंटर कॉलेज, अशरफपुर

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह प्रावधान इंटर वनटाइम, अतिरिक्त वर्ग या वैकल्पिक विषयों की मान्यता पर लागू नहीं होता। परिषद का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। डीआईओएस अम्बेडकरनगर कौस्तुभ सिंह ने बताया कि परिषद के निर्धारित प्रावधानों के तहत लगातार दो वर्षों तक छात्र नामांकन और परीक्षा सहभागिता नहीं मिलने के कारण नौ विद्यालयों की मान्यता समाप्त की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जांच शुरू होते ही सामने आया पहला मामला, अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटर सील
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा
नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'
लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर में "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा
नीट पुनर्परीक्षा के दिन अंबेडकरनगर में क्या रहा माहौल? केंद्रों पर पहुंचीं डीएम, सुरक्षा व्यवस्था पर रही खास नजर
अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन