Wednesday, 04 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: आरके पैसिफिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने सबका मन मोहा

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर के आरके पैसिफिक स्कूल में नर्सरी से क्लास तीन तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Bureau
Bureau News Desk
04 Nov 2026
01:03 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: आरके पैसिफिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने सबका मन मोहा
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
आरके पैसिफिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
रंग-बिरंगी पोशाकों में नजर आए बच्चे
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर के आरके पैसिफिक स्कूल में नर्सरी से क्लास तीन तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग तरह के ड्रेस पहनकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की सुंदर पोशाक और मनमोहक अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी प्रस्तुतियों को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक दिनेश शुक्ला और प्रधानाचार्य सौरभ शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बच्चों ने अलग-अलग किरदारों और रंग-बिरंगी पोशाकों के माध्यम से अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर राहुल शुक्ला ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की प्रतियोगिताएं भी जरूरी हैं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

वही,विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित होती है। साथ ही वे बिना झिझक मंच पर अपनी बात रखने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित होते हैं।

प्रतियोगिता में सारबिल, आर्यन शुक्ला, तुष्टि तिवारी, दिव्यांशु, दर्शित, दिव्या और आबसा सहित कई बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Explore Related Topics

Child Development School News Kids Costume Competition

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News