Ambedkar Nagar News: झाड़-फूंक के बहाने महिला का कान का झुमका, नकदी और साड़ी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राबीबहाउद्दीनपुर का है।
यहां झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को झांसे में लेकर उसका कान का झुमका, एक हजार रुपये नकद और साड़ी चोरी कर ली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी नदीम अहमद उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,139 रुपये नकद, एक साड़ी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने गिरफ्तारी करने वाली टीम का उत्साहवर्धन करते हुए सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, शिवम सिंह, इसहाक खान तथा कांस्टेबल रामनरेश भारद्वाज, धनंजय यादव, अभिषेक तिवारी और तन्मय तिवारी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए बेहतर पुलिसिंग और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें