सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत

अयोध्या के श्रृंगी ऋषि आश्रम के पास सरयू नदी में स्नान के दौरान हादसा, अंबेडकरनगर निवासी विवेक साहू की मौत।
Bureau 19 Jun 2026, 02:56 PM 1 min read
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत

 

अयोध्या जनपद में सरयू नदी में स्नान के दौरान हुए हादसे में अंबेडकरनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर क्षेत्र के राबी बहाऊद्दीनपुर गांव निवासी विवेक साहू (35) पुत्र राम बहादुर साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि विवेक की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी।

 

यह खबर भी पढ़े - दो साल तक नहीं मिला एक भी परीक्षार्थी, अम्बेडकरनगर के 9 स्कूलों की मान्यता समाप्त

 

परिजनों के अनुसार, विवेक साहू शुक्रवार शाम अयोध्या जनपद स्थित अपनी बुआ के घर श्रृंगी ऋषि आश्रम क्षेत्र में आया था। यहां वह रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बिता रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवेक अपने साथियों के साथ सरयू नदी में स्नान करने के लिए उतरा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। जब तक उसे नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य अयोध्या पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोसाईगंज थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल
राम मंदिर चंदे को लेकर उठे सवाल, ट्रस्ट ने बताया कब और कैसे होता है ऑडिट