Saturday, 07 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ, दीपोत्सव-दीपावली कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात और आठ नवंबर को रामनगरी अयोध्या में रहेंगे। सीएम योगी यहां दीपोत्सव और दीपावली के मौके पर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Bureau
Bureau News Desk
07 Nov 2026
12:59 PM
1 min read
Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी आदित्यनाथ, दीपोत्सव-दीपावली कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
राम की पैड़ी पर होगा दीपोत्सव का भव्य आयोजन
लेजर-ड्रोन शो और सरयू आरती रहेंगे आकर्षण
दीपावली पर हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में करेंगे दर्शन
6 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Ayodhya Deepotsav 2026: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात और आठ नवंबर को रामनगरी अयोध्या में रहेंगे। सीएम योगी यहां दीपोत्सव और दीपावली के मौके पर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राम की पैड़ी पर शनिवार को दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, संतों का सम्मान, सरयू आरती, लेजर शो समेत कई आकर्षक कार्यक्रम होंगे।

वहीं दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के साथ ही संतों और स्थानीय लोगों से भेंट करेंगे। दीपोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर राम मंदिर को भी फूलों से सजाया गया है। वहीं पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया है। लगभग छह हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही नौ कंपनी पीएसी, तीन कंपनी आरएएफ और यूपी एटीएस की दो कमांडो टीमें भी सुरक्षा में तैनात रहेगीं। 

शनिवार को दीपोत्सव के अवसर पर प्रातःकाल साकेत महाविद्यालय से 21 भव्य झांकियों वाली शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर लगभग दो बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीएम योगी सड़क मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे सीएम योगी रामकथा पार्क में शोभायात्रा और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां श्रीराम-सीता के आगमन और भरत मिलाप का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार अपरान्ह 3.45 से लेकर सायं 5.15 बजे तक रामकथा पार्क में श्रीराम राज्याभिषेक और संत सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्ययनाथ नया घाट पर सरयू आरती में भी शामिल होंगे। सायं छह बजे राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य आयोजन की शुरूआत होगी। दीपोत्सव में थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो समेत कई आकर्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री भारतीय रामलीलाओं का मंचन भी देखेंगे। साथ ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

दीपावली के दिन मुख्यमंत्री प्रातःकाल 7.50 बजे हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सीएम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। रविवार सुबह निषाद बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्तमाल और मणिराम दास छावनी में संतों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी कारसेवकपुरम में संतों के साथ मुलाकात भी करेंगे। 

Explore Related Topics

Ayodhya Deepotsav 2026 CM Yogi Adityanath Ayodhya News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News