Ambedkar Nagar News: विदुषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गौरा बसंतपुर कटेहरी में फार्मेसी विभाग के बी.फार्म एवं डी.फार्म के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. विजयकांत दुबे एवं वाइस चेयरमैन अनुपम दुबे ने मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत-संगीत, नाटक और संस्कृत कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति की झलक पेश करती प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कथावाचक पंकज शास्त्री गुरुजी ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया।
यरमैन डॉ. विजयकांत दुबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनना है। वहीं वाइस चेयरमैन अनुपम दुबे ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर चिकित्सा एवं फार्मेसी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समूह निदेशक विवेकानंद तिवारी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. शिव प्रकाश पांडेय, नर्सिंग प्राचार्य गरिमा श्रीवास्तव, नंद किशोर तिवारी सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें