Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ayodhya Deepotsav 2026: 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारी, दीपोत्सव में दिखेगी भव्यता

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को यादगार और भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार रामकथा पार्क में तैयार किया जा रहा भव्य रामरथ दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण बनने जा रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
02:09 PM
1 min read
Ayodhya Deepotsav 2026: 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारी, दीपोत्सव में दिखेगी भव्यता
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में दिखेगी भव्यता
रामकथा पार्क में तैयार हो रहा 15 फीट ऊंचा रामरथ बनेगा मुख्य आकर्षण
लाखों दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ेगी उत्सव की रौनक

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामकथा पार्क में तैयार किया जा रहा भव्य रामरथ इस बार दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण बनने जा रहा है। इस विशेष रथ पर भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी के साथ दिव्य स्वरूप में विराजमान होंगे। पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग की ओर से चयनित कंपनी मोक्ष एडवर्टाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट इस रामरथ को तैयार कर रही है।

आयोजकों के मुताबिक रामरथ की लंबाई 16 फीट, चौड़ाई 12 फीट और ऊंचाई 15 फीट रखी गई है। रामरथ को पारंपरिक और आधुनिक कलात्मक शैली के मिश्रण से तैयार किया जा रहा है। प्लाई और कैनवास की मदद से बनाए जा रहे रथ को आकर्षक रूप दिया जा रहा है, ताकि दूर से ही यह श्रद्धालुओं के मन और ध्यान आकर्षित कर सके। रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमानजी और अन्य दिव्य स्वरूपों को स्थान दिया जाएगा। इसके माध्यम से रामकथा की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हर वर्ष दीपोत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाता है। आयोजन का 10वां वर्ष होने के कारण विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दीपोत्सव के दौरान रामनगरी के घाटों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों को लाखों दीपों से रोशन किया जाएगा। दीपोत्सव में रामलीला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम कर रहे हैं।

यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। दीपोत्सव के भव्य आयोजन का मकसद अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। रामरथ के दर्शन और लाखों दीपों की रोशनी से अयोध्या एक बार फिर भक्ति, आस्था और संस्कृति के रंग में रंगी नजर आएगी।

Explore Related Topics

Ayodhya Deepotsav 2026 Ayodhya News Ram Mandir Ayodhya

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News