Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

Karmabhoomi Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार

Karmabhoomi Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। यह घटना अंबाला रेल मंडल के सराय बंजारा स्टेशन के पास हुई।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
03:21 PM
1 min read
Karmabhoomi Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग
सराय बंजारा के पास रोकी गई ट्रेन
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास
मौके पर पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब के अंबाला रेल मंडल के सराय बंजारा स्टेशन के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगने के बाद चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। ट्रेन को तत्काल रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इंजन से पांचवें कोच तक फैल गई थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान अचानक चलती ट्रेन में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख यात्रियों में दहशत फैल गई। वहीं ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत रोका गया और यात्रियों को डिब्बों से बाहर निकाला गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे की राहत एवं बचाव टीमें और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस संबंध में बताया कि अंबाला डिवीजन के सराय बंजारा स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में लगे सुरक्षा तंत्र ने समय रहते काम किया, जिसके कारण ट्रेन रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हादसे के कारण ट्रेन परिचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है।

Explore Related Topics

Karmabhoomi Express Fire Train Fire News Indian Railways

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News