NEET परीक्षा के लिए अंबेडकरनगर में हाई अलर्ट, स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक बढ़ाई गई सुरक्षा

अंबेडकरनगर में परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था।
Bureau 18 Jun 2026, 05:58 PM 1 min read
NEET परीक्षा के लिए अंबेडकरनगर में हाई अलर्ट, स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक बढ़ाई गई सुरक्षा

 

नीट को लेकर अंबेडकरनगर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को कुल 5,088 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

 

प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

 

यह खबर भी पढ़े - हजारों की आजीविका पर संकट की आशंका! ई-पंजीकरण के विरोध में अकबरपुर तहसील में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना

 

 

इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को सौंपी गई है। बैंक से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन और निगरानी की व्यवस्था CAPF के जवानों की देखरेख में की जाएगी।

 

यह खबर भी पढ़े - अम्बेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया की रात्रिकालीन चौपाल, कई जनशिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

 

जिले में बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही परीक्षा दिवस पर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

 


एसपी प्राची सिंह

 

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, कड़ाई और सुगमता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जांच शुरू होते ही सामने आया पहला मामला, अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटर सील
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा
नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'
लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर में "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा
नीट पुनर्परीक्षा के दिन अंबेडकरनगर में क्या रहा माहौल? केंद्रों पर पहुंचीं डीएम, सुरक्षा व्यवस्था पर रही खास नजर
अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन