Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

Amethi News: चुनाव से पहले अमेठी राजघराने में छिड़ी जंग, राजा संजय सिंह और बेटे अनंत विक्रम आमने-सामने

Amethi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और उनके बेटे अनंत विक्रम सिंह के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। अनंत विक्रम सिंह ने अपने पिता और सौतेली मां अमिता सिंह पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
16 Nov 2026
12:54 PM
1 min read
Amethi News: चुनाव से पहले अमेठी राजघराने में छिड़ी जंग, राजा संजय सिंह और बेटे अनंत विक्रम आमने-सामने
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अनंत विक्रम सिंह और बहू शाम्भवी सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप
सौतेली मां अमिता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
संपत्ति के साथ राजनीतिक विरासत को लेकर भी बढ़ा विवाद
अमिता सिंह और पिता संजय सिंह पर साधा निशाना

Amethi News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अमेठी की सियासत में फिर हलचल तेज हो गई है। चुनाव होने से पहले जिले में चर्चा की वजह राजपरिवार है, जहां पारिवारिक विवाद ने राजनीतिक संघर्ष का रूप ले लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और उनके बेटे अनंत विक्रम सिंह के बीच विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। अनंत विक्रम सिंह ने अपने पिता के साथ ही सौतेली मां अमिता सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह का जन्मदिन 12 नवंबर को था। इस मौके पर अमेठी के रामनगर स्थित राजमहल के बाहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह के बेटे अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शाम्भवी सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अनंत विक्रम ने कहा कि 12 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे जब वह क्षेत्र के लोगों से मुलाकात के लिए घर से निकलने लगे तो मुख्य गेट पर ताला बंद था और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

अनंत सिंह ने यह कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को लगभग छह घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस कार्रवाई से अनंत विक्रम सिंह बेहद नाराज हो गये। उन्होंने कहा कि 1996 में लगभग 30 साल पहले उनकी मां गरिमा सिंह को भी अदालत में पेशी के दौरान हाउस अरेस्ट किया गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फिर परिवार को इसी तरह प्रतिबंधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार थानों की पुलिस घर के बाहर लगाकर उन्हें और परिवार को रोका गया। अनंत विक्रम सिंह ने सौतेली मां अमिता सिंह की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि उनके परिवार को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकना चाहती हैं। संपत्ति को लेकर भी उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेठी में राजनीतिक सक्रियता के पीछे संपत्ति का विवाद भी अहम है। पिता डॉ. संजय सिंह पर भी तंज कसते हुए अनंत विक्रम ने कहा कि जो व्यक्ति पांच चुनाव नहीं जीत सके, वह अब क्या चुनाव लड़ सकेंगे। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी राह रोकने की कोशिश की जा सकती है। 

अमेठी राजपरिवार का विवाद दशकों पुराना है। डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह और दूसरी पत्नी अमिता सिंह के बीच लंबे समय से मतभेद रहे हैं। साल 2014 में अनंत विक्रम सिंह ने मां और बहनों के साथ पैतृक संपत्ति पर दावा पेश किया था। इसी दौरान दिसंबर 2014 में वे बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गरिमा सिंह को अमेठी से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने अमिता सिंह को हरा जीत दर्ज की और विधायक बनीं। 2022 में भाजपा ने गरिमा सिंह का टिकट काटकर डॉ. संजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन वह हार गए। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अमेठी राजपरिवार में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।  

Explore Related Topics

Amethi News Amethi Royal Family Sanjay Singh Amethi

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News