अमेठी में महिला ने मौलाना को हंटर से पीटा, बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

Amethi News: अमेठी में महिला द्वारा मौलाना की पिटाई का वीडियो वायरल। बेटी से गलत हरकत का आरोप, पुलिस ने शिकायत न मिलने की बात कही। जांच जारी।
News Desk 04 Dec 2025, 12:58 PM 1 min read
अमेठी में महिला ने मौलाना को हंटर से पीटा, बेटी से छेड़छाड़ का आरोप


>अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा कथित तौर पर मौलाना की हंटर से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी से अश्लील हरकत की थी। पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं की है।


>वीडियो में महिला एक व्यक्ति को हंटर से मारते हुए दिखाई दे रही है और उस पर उसकी नाबालिग बेटी से गलत व्यवहार करने का आरोप लगा रही है। महिला का दावा है कि वह कई दिनों से आरोपी पर नजर रख रही थी और पुष्टि होने पर उसने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी मौलाना के मुसाफिरखाना क्षेत्र का रहने की बात सामने आ रही है, हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


>जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि न तो आरोपी उनके क्षेत्र का है और न ही पीड़ित महिला पहचानी गई है। उन्होंने कहा कि घटना संबंधी अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वीडियो की जांच की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्रार्थना पत्र भी वायरल है, जिसे राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी से जुड़े सर्वेश कुमार सिंह ने सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए कथित मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ लिखा है। पुलिस ने कहा है कि तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम गायब, कई गांवों में गड़बड़ियों के आरोप
राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले तेज हुई सियासी जंग, पोस्टर वार में भाजपा ने सांसद किशोरी लाल शर्मा से मांगा हिसाब
अमेठी जनगणना प्रशिक्षण में बासी खाना मिलने पर शिक्षकों ने मचाया हंगामा
यूपी के अमेठी की 23 बेटियों को मिली नई उड़ान
अमेठी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे में पति गिरफ्तार
अमेठी में प्यार की हुई जीत शहरुन खान और मोनू पासी ने किया विवाह
अमेठी में खौफनाक घरेलू विवाद: छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
अमेठी में दिव्यांग बीएलओ राजरानी ने समय से पहले पूरे किए 100% SIR फॉर्म
अमेठी की सडकों पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक और डबल डेकर बस