Saturday, 21 November 2026 | Lucknow | 29°C

Indian Railways: दिवाली-छठ के बाद यात्रियों को मिलेगी राहत, लखनऊ होकर गुजरेगीं पूजा स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार से छपरा, गोरखपुर और अन्य प्रमुख शहरों के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
21 Nov 2026
02:29 PM
1 min read
Indian Railways: दिवाली-छठ के बाद यात्रियों को मिलेगी राहत, लखनऊ होकर गुजरेगीं पूजा स्पेशल ट्रेनें
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किया विशेष ट्रेनों का संचालन
छपरा, गोरखपुर और लखनऊ के यात्रियों को मिलेगी राहत
कई ट्रेनों का ठहराव चारबाग और ऐशबाग स्टेशन पर
उधना के लिए चलाई जा रही हैं विशेष ट्रेनें

Indian Railways: रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार से छपरा, गोरखपुर और अन्य प्रमुख शहरों के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी, जिससे राजधानी और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से दिल्ली, आनंद विहार, पुणे और उधना के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

ट्रेन संख्या 05013 शनिवार शाम पांच बजे छपरा से रवाना होगी। यह रविवार को सुबह 4:40 बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर को 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में स्लीपर के तीन, जनरल के छह और जनरल चेयरकार के सात कोच होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 05014 रविवार शाम 6:45 बजे आनंद विहार से चलेगी। यह सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे लखनऊ और शाम को 6:40 बजे छपरा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05011 शनिवार रात को 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह रात को 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड होते हुए हडपसर (पुणे) पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05019 शनिवार दोपहर को 2:40 बजे गोरखपुर से चलेगी और रात 8:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अगले दिन सुबह को 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05020 रविवार सुबह को 11:10 बजे दिल्ली से रवाना होगी। यह रात करीब 10:45 बजे लखनऊ और अगले दिन सुबह को 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05017 आरक्षित स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7:35 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह बादशाहनगर दोपहर 12:02 बजे और ऐशबाग 12:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:50 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05018, 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी। यह ऐशबाग दोपहर 2:21 बजे और बादशाहनगर 2:51 बजे पहुंचेगी। रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

Explore Related Topics

Indian Railways Special Trains 2026 Puja Special Train

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News