Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर विधि के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आए। वह खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे लेकिन उनके आंसू मां के लिए छलक ही पड़े। शुक्रवार को माता सावित्री देवी के निधन हो जाने के बाद सीए योगी पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद शनिवार को उन्होंने अपनी मां की अर्थी को घर से कंधा दिया और एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद हरिद्वार के चंडी घाट पर भी सीएम योगी ने अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता की चिता की परिक्रमा की और सिर झुकाकर उन्हें अंतिम प्रणाम कर विदाई दी। इस दौरान उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहे। वह बार-बार रुमाल से आंसू पोंछते नजर आए। मां के पार्थिव शरीर के साथ सीएम योगी पौड़ी जिले के पंचूर गांव से हरिद्वार पहुंचे थे।
चंडी घाट पर सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद समेत कई नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा बाबा रामदेव, चिदानंद और 13 अखाड़ों के आचार्य एवं महंतों ने मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराएं पूरी कराईं।

अंतिम संस्कार हो जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मां की अर्थी को कंधा देते हुए तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने महाभारत के एक श्लोक भी लिखा। जिसमें उन्होंने मां को संसार की सबसे बड़ी छाया, आश्रय, प्रेम और सुरक्षा बताया। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने केवल लिखा अंतिम प्रणाम मां...।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें