Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Police Transfer: यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अफसरों के तबादले; 10 IPS को मिली नई तैनाती

UP Police Transfer: राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के कुल 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
12:45 PM
1 min read
UP Police Transfer: यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अफसरों के तबादले; 10 IPS को मिली नई तैनाती
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
कई जिलों में बदले गए अपर पुलिस अधीक्षक
पीएसी, एटीएस और मुख्यालय में भी बदली जिम्मेदारी
लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल
अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले

UP Police Transfer: राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के कुल 28 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें 10 आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। जारी तबादला सूची के तहत लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी सहित कई पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही पीएसी, एएनटीएफ, एटीएस, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं किरण यादव को कमिश्नरेट लखनऊ से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।

1 (1).webp

स्थानांतरण सूची के अनुसार पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से पीटीएस मेरठ भेजा गया है, जबकि माविस टॉक को सोनभद्र से कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

11 (6).webp

कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी मिली है। इंदुप्रभा सिंह को भी अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है।

111 (7).webp

पियूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एसीओ मुख्यालय भेजा गया है।

नवीन कुमार सिंह को कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है। वहीं अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़, डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Explore Related Topics

UP Police Transfer 2026 Uttar Pradesh Police Transfer UP Police Reshuffle

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News