Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: मुलायम सिंह यादव की बहू ने आजम खान को कहा ‘असुर’, बोलींः बात ही नहीं करनी चाहिए

UP News: कानपुर देहात में धार्मिक कथा कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा ने आजम खान की जेल से रिहाई से जुड़े सवाल पर बिना नाम लिए उन्हें 'असुर' कह दिया।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
12:53 PM
1 min read
UP News: मुलायम सिंह यादव की बहू ने आजम खान को कहा ‘असुर’, बोलींः बात ही नहीं करनी चाहिए
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
आजम खान की रिहाई पर अपर्णा का तीखा तंज
बोलीं- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए
यूपी की सियासत में बढ़ी बयानबाजी
सपा पर महिला विरोधी होने का लगाया आरोप

UP News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने वरिष्ठ सपा नेता आजम खां पर तीखा हमला बोला है। कानपुर देहात में एक धार्मिक कथा कार्यक्रम में पहुंचीं अपर्णा यादव से जब आजम खान की जेल से रिहाई से जुड़ा सवा पूछा गया तो उन्होंने बिना नाम लिए उन्हें असुर कह डाला। अपर्णा यादव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कानपुर देहात में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की ओर से आयोजित कथा में शामिल होने पहुंचीं अपर्णा यादव से पत्रकारों ने आजम खान की रिहाई को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि कथा सुननी चाहिए। ऐसे असुरों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही अपर्णा यादव ने दावा करते हुए कहा कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की ही सरकार बनेगी।

अपने बयान में अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा हमेशा से ही महिला विरोधी रही है। पार्टी ने केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आगे बढ़ाने की पहल का भी अपर्णा यादव ने जिक्र किया। कहा कि इस पहल से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिला है। 

उधर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला किया। ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा’ वाले ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान ने कहा कि उन्हें अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। आजम खान ने कहा कि अब्दुल अल्लाह के नामों से जुड़ा है और इसका इस्तेमाल करते समय धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। किसी को भी अब्दुल की तौहीन नहीं करनी चाहिए।  

Explore Related Topics

Aparna Yadav Azam Khan Asaduddin Owaisi

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News