Tuesday, 24 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lakhimpur Kheri Road Accident: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, 6 गंभीर घायल

Lakhimpur Kheri Road Accident: जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Bureau
Bureau News Desk
24 Nov 2026
11:50 AM
1 min read
Lakhimpur Kheri Road Accident: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, 6 गंभीर घायल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास हुआ दर्दनाक हादसा
टक्कर में कार के उड़े परखच्चे
बीमार पिता को दवा दिलाकर लखनऊ से लौट रहा था बेटा
ट्रक चालक की तलाश जारी

Lakhimpur Kheri Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार निघासन थाना क्षेत्र के कटहा गांव में रहने वाले 30 वर्षीय पप्पू अपने बीमार पिता 60 वर्षीय जगन्नाथ को दवा दिलाने के लिए लखनऊ गए थे। दवा लेने के बाद वह पिता-पुत्र समेत अन्य लोग कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में कुल दस लोग सवार थे। इसी बीच रास्ते में खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के मौके पर चीख-पुकार मच गयी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। हादसे में कार सवार पप्पू, उनके पिता जगन्नाथ, अजय पुत्र गोविंद निवासी अदलाबाद थाना निघासन और बहादुर पुत्र गोबरे निवासी बिछिली थाना पढ़ुआ की मौत हो गयी।

वहीं हादसे में प्रयांश, नवल किशोर, राजकिशोर, सनोज, अतुल कुमार और कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। 

Explore Related Topics

Lakhimpur Kheri Road Accident Lakhimpur Kheri News UP Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News