पीएमईजीपी से बदली तकदीर: लखीमपुर की सरिता ने खड़ा किया 25 लाख का उद्योग, 27 लोगों को दिया रोजगार

PMEGP योजना से लखीमपुर खीरी की सरिता सिंह ने 25 लाख का ऑयल मिल शुरू कर 27 लोगों को रोजगार दिया। जानें उनकी सफलता की कहानी।
Bureau 20 Mar 2026, 04:39 PM 1 min read
पीएमईजीपी से बदली तकदीर: लखीमपुर की सरिता ने खड़ा किया 25 लाख का उद्योग, 27 लोगों को दिया रोजगार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत लखीमपुर खीरी की सरिता सिंह ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपना उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए हैं।

 

लखीमपुर खीरी के ग्राम बुझारी की निवासी सरिता सिंह ने 25 लाख रुपये के ऋण से तेल कोल्हू (ऑयल मिल) उद्योग की शुरुआत की। उन्होंने सरसों तेल का उत्पादन कर उसे आधुनिक तकनीक से प्रोसेस कर बाजार तक पहुंचाना शुरू किया। वर्तमान में उनकी इकाई प्रतिदिन लगभग 12 क्विंटल सरसों तेल का उत्पादन कर रही है।

 

इस उद्यम के माध्यम से 27 लोगों को रोजगार मिला है, जिससे क्षेत्र के कई परिवारों की आय में वृद्धि हुई है। सरिता सिंह की मासिक आय लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है।

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जिसके तहत नए उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण और मार्जिन मनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। सरकारी योजना के तहत स्थापित इस इकाई ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें