Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

Uttar Pradesh Holiday News: सरकार का बड़ा फैसला, यूपी मे इस दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज

Uttar Pradesh Holiday News: यूपी सरकार ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस की छुट्टी 24 नवंबर से बदलकर 14 दिसंबर कर दी है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
04:47 PM
1 min read
Uttar Pradesh Holiday News: सरकार का बड़ा फैसला, यूपी मे इस दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में छुट्टी की तारीख बदली
अब 14 दिसंबर को रहेगा अवकाश
24 नवंबर की छुट्टी रद्द
स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Uttar Pradesh Holiday News: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस की छुट्टी की तारीख बदल दी है। पहले यह छुट्टी 24 नवंबर को होनी थी, लेकिन अब 14 दिसंबर को रहेगी। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, छुट्टी की तारीख में यह बदलाव केवल इसी अवसर के लिए किया गया है। साल 2026 की बाकी सार्वजनिक छुट्टियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बाकी सभी छुट्टिया पहले से जारी कैलेंडर के मुताबिक ही लागू रहेंगे।

इस बदलाव के बाद सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों को अपनी छुट्टी की योजना बदलनी होगी। जिन्होंने 24 नवंबर के हिसाब से पहले से तैयारी की थी, उन्हें अब 14 दिसंबर की तारीख ध्यान में रखनी होगी।

इससे पहले यूपी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। पहले इस दिन छुट्टी लेना जरूरी नहीं था, कर्मचारी अपनी मर्जी से छुट्टी ले सकते थे। लेकिन सरकार के आदेश के बाद 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई थी।

इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक आयोजन शामिल रहे।

जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम हुए। कई स्थानों पर पूजा-पाठ, हवन, दीप प्रज्ज्वलन और लव-कुश प्रसंगों का मंचन किया गया। इन आयोजनों के जरिए लोगों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी रचना रामायण से जुड़े संदेशों से परिचित कराया गया। सरकार की ओर से आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए थे।

Explore Related Topics

UP Breaking News Maharishi Valmiki Jayanti Valmiki Jayanti Holiday

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News