Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- 2027 में सता रही है हार कि चिंता

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए 2027 में भाजपा की हार का दावा किया।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
01:52 PM
1 min read
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- 2027 में सता रही है हार कि चिंता
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अखिलेश का सीएम योगी पर हमला
2027 चुनाव को लेकर बड़ा बयान
भाजपा की हार का किया दावा
भगवान श्रीकृष्ण के अपमान का आरोप

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा  कि चुनाव में हार की चिंता कि वजह से मुख्यमंत्री की भाषा बिगड़ती जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी 2024 और 2026 की हार से डरे हुए हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

समाजवाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री पर भगवान श्रीकृष्ण और गोपालको के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोपालको के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना भगवान श्रीकृष्ण का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा और सार्वजनिक मंच से बोलते समय भाषा का ध्यान रखना चाहिए।

भगवान श्रीकृष्ण के अपमान का लगाया आरोप

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से गोपालक समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले भी भगवान राम और भगवान शिव से जुड़े मामलों में विवादित रवैया अपना चुके हैं। अखिलेश ने वाराणसी में पाल समाज के साथ हुई घटना और देवी अहिल्याबाई होल्कर से जुड़ी प्रतिमा के कथित अपमान का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री की भाषा पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को संवैधानिक पद पर रहते हुए मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके व्यवहार और बोलचाल से होती है। हार की आशंका में नेताओं को अपनी भाषा नहीं बिगाड़नी चाहिए।

2027 चुनाव को लेकर किया दावा

अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अपनी जीत का भरोसा होता तो वह विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय अपनी सरकार के काम और उपलब्धियों की बात करते। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाला 2027 का चुनाव 5 प्रतिशत अहंकार करने वालों और 95 प्रतिशत PDA के बीच होगा। उन्होंने कहा कि PDA में अब हर समाज के दुखी और परेशान लोग जुड़ रहे हैं। 

Explore Related Topics

Akhilesh vs Yogi Uttar Pradesh News Political News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News