December Marriage Muhurat 2026: दिसंबर 2026 का महीना शादी-विवाह की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने विवाह के लिए केवल सात शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। ऐसे में जिन परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं, उनके लिए समय रहते शुभ तारीख और मुहूर्त तय करना जरूरी है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास के दौरान विवाह समेत कई मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।
हिंदू धर्म में विवाह को महत्वपूर्ण संस्कार है। इसलिए शादी की तारीख निर्धारित करते समय पंचांग और शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। पंचांग के अनुसार दिसंबर 2026 में विवाह के लिए कुल सात शुभ तारीखें हैं। इनमें पहली शुभ तिथि 2 दिसंबर (बुधवार) है। इसके बाद 3, 4, 5 और 6 दिसंबर को भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
वहीं 11 और 12 दिसंबर को भी शादी के आयोजन किए जा सकते हैं। इस तरह दिसंबर में शादी के कुल सात शुभ तारीखों का विकल्प रहेगा। विवाह का अंतिम मुहूर्त तय करने से पहले पंचांग और ज्योतिषाचार्य से सलाह लेना उचित रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक 16 दिसंबर 2026 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास की शुरुआत हो जाएगी।
खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। यही वजह है कि इस अवधि में शादी-विवाह के आयोजन नहीं किए जाते। पंचांग के मुताबिक खरमास का समापन 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के अवसर पर होगा। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद फिर से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। ऐसे में दिसंबर में शादी करने की योजना बना रहे परिवारों के पास 12 दिसंबर तक ही शुभ विवाह तिथियां हैं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें