Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

Chhath Puja 2026: चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा में व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
01:00 PM
1 min read
Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ होगी सूर्य देव और छठी मैया की उपासना
15 नवंबर को दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य
16 नवंबर को उगते सूर्य की पूजा के बाद होगा पारण
खरना पर रखा जाएगा उपवास

Chhath Puja 2026: छठ पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व आस्था, तपस्या, शुद्धता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। छठ पूजा में व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। खास बात यह है कि व्रती लगभग 36 घंटे तक बिना अन्न और जल ग्रहण किए निर्जला उपवास रखते हैं। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। आइए जानते हैं चारों दिनों का पूरा कार्यक्रम और उनका धार्मिक महत्व।

13 नवंबर: नहाय-खाय से होगी छठ महापर्व की शुरुआत

छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन मुख्य रूप से चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। भोजन ग्रहण करने के साथ ही व्रती छठ के नियमों का पालन शुरू कर देते हैं। इस दिन व्रती सुबह स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ भोजन तैयार किया जाता है।

14 नवंबर: खरना पर रखा जाएगा उपवास

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं। इस दौरान अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है। सूर्यास्त के बाद स्नान और पूजा करके गुड़ की खीर तथा रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और इसके साथ ही करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। 

15 नवंबर: अस्त होते सूर्य को दिया जाएगा संध्या अर्घ्य

छठ महापर्व का तीसरा दिन बेहद खास होता है। बांस के सूप में ठेकुआ, नारियल, ईख और मौसमी फल सजाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया से परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की प्रार्थना की जाती है। इस दिन व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब या छठ घाट पर पहुंचते हैं। 

16 नवंबर: उषा अर्घ्य के साथ होगा व्रत का समापन

छठ पूजा के अंतिम दिन व्रती सुबह सूर्योदय से पहले घाट पर पहुंचते हैं। यहां उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद छठी मैया की पूजा करके परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। उषा अर्घ्य के बाद व्रती पारण करते हैं और अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त करते हैं।

Explore Related Topics

Chhath Puja 2026 Chhath Puja Date 2026 Chhath Puja Calendar

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News