Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन लोग सोना-चांदी,बर्तन,वाहन और झाड़ू खरीदते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाती हैं। इस बार धनतेरस 6 नवंबर,शुक्रवार को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं पूजा और खरीदारी का शुभ समय।
हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी,बर्तन,वाहन और घर की जरूरत का सामान खरीदना शुभ होता है। कई लोग इस दिन झाड़ू भी खरीदते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।
पंचांग के अनुसार,कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026,शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदया तिथि और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस पर बनेंगे कई शुभ योग
इस साल धनतेरस पर कई शुभ योग बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार,इस दिन विष्कम्भ और प्रीति योग का संयोग रहेगा। इसके साथ ही हस्त और चित्रा नक्षत्र भी रहेंगे। शुक्रवार को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग का भी प्रभाव रहेगा। इसके अलावा तुला राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,इन शुभ योगों में पूजा-पाठ और खरीदारी करना अच्छा माना जाता है।
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शाम का समय शुभ माना गया है।
धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:19 बजे से रात 8:17 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:49 बजे से रात 8:23 बजे तक
वृषभ काल: शाम 6:19 बजे से रात 8:17 बजे तक
सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
पंचांग के अनुसार,6 नवंबर को धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। यह मुहूर्त 7 नवंबर की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस दौरान लोग अपनी सुविधा के अनुसार सोना-चांदी खरीद सकते हैं। इसके अलावा बर्तन, वाहन और अन्य जरूरी सामान भी खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस पर इन बातों का रखें ध्यान
धनतेरस के दिन घर की साफ-सफाई करें और शाम को दीपक जलाएं। भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करें। अपनी क्षमता के अनुसार सोना-चांदी या कोई अन्य उपयोगी वस्तु खरीदें। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें