Saturday, 31 October 2026 | Lucknow | 29°C

Shani Gochar 2026: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे तरक्की के अवसर

Shani Gochar 2026: शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनि की चाल, राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
Bureau
Bureau News Desk
31 Oct 2026
02:38 PM
1 min read
Shani Gochar 2026: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे तरक्की के अवसर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी किस्मत
अगले 100 दिन कारोबार और धन के मामले में मिल सकती है बड़ी राहत
आर्थिक परेशानियां होंगी कम
शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर से पांच राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के अवसर

Shani Gochar 2026: शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि शनि की चाल, राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि अगले साल फरवरी तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में आने वाले करीब 100 दिन पांच राशियों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। नौकरी, कारोबार और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने के योग बन सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र को स्थिरता, धैर्य, गंभीरता और आध्यात्मिक चिंतन से जोड़कर देखा जाता है। इसके स्वामी शनि देव माने जाते हैं। इसलिए इस नक्षत्र में शनि की स्थिति को विशेष महत्व दिया जाता है। हालांकि, किसी व्यक्ति को मिलने वाले परिणाम उसकी जन्मकुंडली में शनि की स्थिति और दशा पर भी निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं पांच राशियों के लिए शनि का यह गोचर लाभकारी माना जा रहा है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबार में नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में मेहनत की सराहना होगी और कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। साढ़ेसाती के अंतिम चरण के कारण कुछ मामलों में धैर्य रखना होगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। हालांकि, आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करियर में तरक्की के अवसर ला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

Explore Related Topics

Shani Gochar 2026 Saturn Transit 2026 Lucky Zodiac Signs

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News