Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार केतु का गोचर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है। 2026 में दिवाली के बाद केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इस गोचर को लेकर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संभावनाएं बताई जा रही हैं। ज्योतिषीय के अनुसार 5 दिसंबर को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में केतु को आध्यात्मिकता, वैराग्य और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। इस गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर उनकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना जताई जा रही है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में भी तालमेल बेहतर होने की उम्मीद है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलने की संभावना है। लंबे समय से अटके कार्यों में भी प्रगति हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना उचित रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबार के विस्तार और पारिवारिक रिश्तों में सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को विकल्प मिल सकते हैं, जबकि कारोबारियों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नए संपर्क लाभकारी हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें