Wednesday, 08 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे से पहले शिवबाबा धाम पहुंचा प्रशासन, सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल और यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय रहते सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश
Bureau
Bureau News Desk
08 Jul 2026
12:32 PM
1 min read
सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे से पहले शिवबाबा धाम पहुंचा प्रशासन, सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
हाइलाइट्स
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले डीएम और एसपी ने शिवबाबा धाम का निरीक्षण किया।
सावन माह में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।
सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।

अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और सावन माह में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नगर स्थित पवित्र शिवबाबा धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह खबर भी पढ़े - सावन से पहले एक्शन में प्रशासन, डीएम-एसपी ने शिवबाबा धाम और कांवड़ मार्ग की तैयारियां परखी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की प्राथमिकता हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी नितीश तिवारी सहित प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

Explore Related Topics

अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश शिवबाबा धाम मुख्यमंत्री दौरा सावन डीएम एसपी मंदिर सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News