Ambedkar Nagar News: जिले के आलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन दत्त ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके इस दौरे के दौरान कई परिवारों में शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विधायक त्रिभुवन दत्त सबसे पहले इसौरी नसीरपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सेवानिवृत्त दरोगा राजेंद्र प्रसाद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे जहांगीरगंज क्षेत्र के सुजावलपुर गांव पहुंचे और डॉक्टर राम प्रताप यादव के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
इसी क्रम में विधायक ने नरियांव (पुरानी बाजार) निवासी हाजी वसीम अंसारी तथा रामनगर के अशरफाबाद निवासी डॉक्टर रईस के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, परवरडीह गांव में सपा कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद गौतम की माताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रधान सुदर्शन गौतम की पत्नी के निधन पर भी परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान रवींद्र यादव, नरेंद्र यादव सोनू समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें