UPITS-2025 बनेगा युवाओं की उद्यमिता का लॉन्चपैड, सीएम युवा योजना देगी नए अवसर

UPITS 2025 में पहली बार युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का रोमांचक मंच, जहां बनेंगे इनोवेटिव आइडियाज और स्टार्टअप ड्रीम्स हकीकत, इसके साथ ही सीएम युवा योजना के पवेलियन में तकनीक, फ्रेंचाइजी और नए बिजनेस मॉडल्स युवाओं के सपनों को उड़ान देने को तैयार हैं।
News Desk 19 Sep 2025, 07:27 AM 1 min read
UPITS-2025 बनेगा युवाओं की उद्यमिता का लॉन्चपैड, सीएम युवा योजना देगी नए अवसर


>उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और उद्यमिता की नई उड़ान देने के लिए एक बड़ा मंच तैयार कर रही है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना “सीएम युवा” होगी।


>योजना का उद्देश्य युवाओं को इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स, टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस आइडियाज और फ्रेंचाइजी मॉडल्स से जोड़ना है। इस दौरान 27 सितंबर को सीएम युवा और 27 प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बीच एमओयू हस्ताक्षरित होंगे।


>सीएम युवा योजना से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और पूर्व छात्रों को स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला के अनुसार, यह पहल युवाओं को रोजगार सृजनकर्ता (Job Creator) बनने की दिशा में प्रेरित करेगी और प्रदेश के स्टार्टअप विजन को गति देगी।


>UPITS-2025 के हॉल नंबर 18ए में 150 से अधिक टेक्नोलॉजी और फ्रेंचाइजी आधारित स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर एग्रीटेक, हेल्थटेक, एडटेक और अन्य बिजनेस मॉडल्स प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे युवाओं को न सिर्फ नए बिजनेस आइडियाज की जानकारी मिलेगी, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में इन्हें लागू करने के व्यावहारिक अवसर भी प्राप्त होंगे।


>इस पहल से गलगोटिया, जीएल बजाज, शारदा, एमिटी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ, अजय कुमार गर्ग यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थान जुड़ेंगे। इनके छात्र और फैकल्टी सदस्य प्रदर्शनी में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


>कार्यक्रम में बैंकर्स और उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे। वे न केवल युवाओं के बिजनेस आइडियाज का मूल्यांकन करेंगे बल्कि संभावित प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहयोग और मार्गदर्शन भी देंगे।


>सभी 75 जिलों के सीएम युवा फेलोज इस आयोजन में भाग लेंगे। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे प्रदर्शनी में प्रस्तुत ब्रांड्स की जानकारी अपने-अपने जिलों में पहुंचाएं।


>युवाओं को जोड़ने के लिए डिजिटल प्रचार-प्रसार भी तेज हो चुका है। conclave.cmyuva.org.in वेबसाइट लॉन्च की गई है, जहां पंजीकरण और विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह अभियान युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव