यूपीआईटीएस 2025 में रूस–भारत बिजनेस डायलॉग से खुलेगा व्यापारिक सहयोग का नया अध्याय

Noida News: उत्तर प्रदेश एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय निवेश का केन्द्र बनने जा रहा है। यूपीआईटीएस 2025 में रूस–भारत बिजनेस डायलॉग से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापारिक अवसरों को नई गति मिलेगी।
News Desk 19 Sep 2025, 07:21 AM 1 min read
यूपीआईटीएस 2025 में रूस–भारत बिजनेस डायलॉग से खुलेगा व्यापारिक सहयोग का नया अध्याय


>उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापारिक साझेदारी का प्रमुख केन्द्र बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश अनुकूल नीतियों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रदेश को वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाई है। इसी कड़ी में 26 सितम्बर 2025 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के दौरान रूस–इंडिया बिजनेस डायलॉग आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष रूस पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के लिए नए व्यापारिक अवसरों की बड़ी सौगात लेकर आएगा।


>इस संवाद में भारत और रूस के शीर्ष उद्योगपति, वित्तीय संस्थान, बीमा कंपनियां, शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि और सरकारी नीति-निर्माता हिस्सा लेंगे। यहां भविष्य की नीतियों पर विचार-विमर्श होगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।


>बैंकिंग एवं निवेश, बीमा, शिक्षा और सामान्य व्यापार जैसे क्षेत्रों पर विशेष चर्चा होगी। तकनीकी सहयोग, संयुक्त उपक्रमों, क्षमता निर्माण और नए निवेश मॉडल पर भी जोर रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस और भारत की बढ़ती साझेदारी से उत्तर प्रदेश के उद्योग और कारोबारी प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे। साथ ही प्रदेश में नए रोजगार और विकास के अवसर भी पैदा होंगे।


>इस आयोजन से भारत–रूस आर्थिक रिश्तों को नई गति मिलेगी और उत्तर प्रदेश एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब के रूप में अपनी स्थिति को और मज़बूत करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विज़न है कि प्रदेश अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की पहली पसंद बने। यूपीआईटीएस 2025 में रूस–भारत बिजनेस डायलॉग उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम