Friday, 09 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP Cabinet Decision: PM मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला

नोएडा के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा।
Bureau
Bureau News Desk
09 Oct 2026
01:51 PM
1 min read
UP Cabinet Decision: PM मोदी के नाम से जाना जाएगा नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला
हाइलाइट्स
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
सीएम ने जनसेवा के 25 वर्षों को बताया गौरवशाली उपलब्धि
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी
दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मीडिया के सामने इस निर्णय की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का अवसर गौरवशाली इतिहास के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सात अक्टूबर का दिन इस उपलब्धि के सम्मान में विशेष महत्व रखता है। योगी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति योगदान का अभिनंदन करते हुए उनके सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने यूपी में 42 नए हाईवे बनाए जाने का भी उल्लेख किया। सीएम योगी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट बैठक के दौरान हुए इस निर्णय की जानकारी देने के दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के बीच गहरा आत्मीय संबंध है, जो लगातार मजबूत हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाया है। योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

Explore Related Topics

up cabinet Jewar Airport UP Cabinet Decision

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News