Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में तीसरी बार आएगी भाजपा सरकार, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Uttarakhand Politics: हरिद्वार में भाजपा की राज्य कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
Bureau
Bureau News Desk
23 Nov 2026
02:01 PM
1 min read
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में तीसरी बार आएगी भाजपा सरकार, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
उत्तराखंड में फिर भाजपा सरकार का भरोसा
हरिद्वार में भाजपा की चुनावी बैठक
भाजपा की जीत पर राजनाथ सिंह का बयान
धामी ने रखा 60 पार का लक्ष्य

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी हैं। भाजपा ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले मे हरिद्वार में भाजपा की राज्य कार्यसमिति की विस्तारित बैठक आयोजित की गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा सरकार की जीत होगी।

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को सबसे ऊपर रखने और आपसी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह मां गंगा की धारा को कोई नहीं रोक सकता, उसी तरह उत्तराखंड में भाजपा की जीत को भी कोई नहीं रोक पाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी लक्ष्य दिया। दोनों नेताओं ने प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी से सभी के एक साथ  जुटने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने हैदराबाद में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहास उड़ाए जाने और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के जनादेश का अपमान बताया।

उन्होंने कहा कि दुनिया की कई संस्थाएं भारत की आर्थिक प्रगति की तारीफ कर रही हैं। राजनाथ ने उत्तराखंड के सैनिकों और उनके परिवारों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनके सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी और सैन्य धाम के निर्माण को सरकार के प्रयासों का हिस्सा बताया। कांग्रेस की पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में पर्ची-खर्ची का सिस्टम चलता था, जबकि अब युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने पर जोर दिया जा रहा है। 

Explore Related Topics

Rajnath Singh Haridwar Visit Haridwar BJP Meeting Uttarakhand Election 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News