मुहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम ईशा प्रिया ने बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर में पीस कमेटी की बैठक, जुलूस मार्गों की मरम्मत और अफवाहों पर निगरानी के निर्देश।
Bureau 12 Jun 2026, 08:21 PM 1 min read
मुहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम ईशा प्रिया ने बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

 

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मुहर्रम के दौरान नियमित बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अम्बेडकरनगर में सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के वातावरण में संपन्न होते हैं, लेकिन अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

 

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने नगर पालिका अधिकारियों को साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और नगर निकायों को समन्वय स्थापित कर जुलूस मार्गों की खराब सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया, ताकि ताजिया और जुलूस के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

बैठक में विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मुहर्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

 

पीस कमेटी की बैठक में एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जांच शुरू होते ही सामने आया पहला मामला, अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटर सील
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा
नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'
लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर में "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा
नीट पुनर्परीक्षा के दिन अंबेडकरनगर में क्या रहा माहौल? केंद्रों पर पहुंचीं डीएम, सुरक्षा व्यवस्था पर रही खास नजर
अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन