अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाबा गोविंद साहब धाम पहुंचे, जहां उन्होंने 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर धाम परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात जिले को दी जा रही है। प्रशासन ने हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की है।
इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीडीए को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "पीडीए का मतलब 'पिट द अहिर' है।"
यह एक विकसित होती खबर है। खबर अपडेट की जा रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें