नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में बौद्ध दर्शन, पालि भाषा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर दिया गया जोर
Bureau 23 Jun 2026, 01:28 PM 1 min read
नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'

 

अम्बेडकरनगर, रवि दुबे। बदलते समय के साथ परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती माना जाता है। इसी दिशा में अम्बेडकरनगर में मंगलवार को एक ऐसी पहल की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य केवल एक कार्यशाला आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को बौद्ध दर्शन, पालि भाषा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। 'बोधि-पथ' नाम से शुरू हुई यह ग्रीष्मकालीन कार्यशाला अकबरपुर स्थित बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज में प्रारंभ हुई, जहां शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

 

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित इस जनपद स्तरीय कार्यशाला का उद्देश्य बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा और पालि भाषा के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बाबा बरुआ दास जी, प्राचार्य, पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अरविंद वर्मा और डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

 

लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडे ने कहा कि 'बोधि-पथ' बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृति, शिक्षा और पालि भाषा के संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

मुख्य अतिथि बाबा बरुआ दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि 'बोधि-पथ' केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि बौद्ध दर्शन की उस ज्योति को पुनः प्रज्ज्वलित करने का माध्यम है, जो वर्तमान समय में शांति और विवेक का मार्ग दिखाती है।

 

विशिष्ट अतिथि प्रो. अरविंद वर्मा ने युवाओं को बौद्ध दर्शन और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं विषय विशेषज्ञ डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने आधुनिक संदर्भों में बौद्ध इतिहास और पुरातत्व के अध्ययन की आवश्यकता को रेखांकित किया।

 

कार्यशाला संयोजक डॉ. शशांक मिश्र ने कहा कि यह आयोजन बौद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भागीदारी की।

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जांच शुरू होते ही सामने आया पहला मामला, अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटर सील
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा
लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर में "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा
नीट पुनर्परीक्षा के दिन अंबेडकरनगर में क्या रहा माहौल? केंद्रों पर पहुंचीं डीएम, सुरक्षा व्यवस्था पर रही खास नजर
अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन
योग से शुरू हुई दिन की नई ऊर्जा, विदुषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश