फूलों की होली, मलखंभ और लोक नृत्य से सजा अंबेडकरनगर, योग महोत्सव का भव्य आगाज

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं योग महोत्सव का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया उद्घाटन।
Bureau 20 Jun 2026, 02:42 PM 1 min read
फूलों की होली, मलखंभ और लोक नृत्य से सजा अंबेडकरनगर, योग महोत्सव का भव्य आगाज

 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले अंबेडकरनगर में योग और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय योग एवं सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत के साथ जिले में रंगारंग प्रस्तुतियों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागीय और सांस्कृतिक स्टालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए लोगों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

यह खबर भी पढ़े - कलेक्ट्रेट में दिखी अनोखी तस्वीर, डीएम ईशा प्रिया ने खुद संभाली सफाई की कमान

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के कलाकारों ने विभिन्न लोक कलाओं की प्रस्तुति दी। मथुरा के मुरारी लाल तिवारी ने फूलों की होली, झांसी के रवि परिहार ने मलखंभ, जबकि बनारस के विमल बावरा और अयोध्या की शालिनी ने लोक गायन और बधावा लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

 

यह खबर भी पढ़े - ट्रक का पीछा करते हुए पहुंची टैक्स टीम, जांच शुरू होते ही मौके पर बढ़ गया तनाव

 

आयोजन का उद्देश्य योग के सार्वभौमिक संदेश के साथ भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, युवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोग शामिल हुए।

 

 

आयोजकों के अनुसार आगामी योग दिवस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जांच शुरू होते ही सामने आया पहला मामला, अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटर सील
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा
नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'
लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर में "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा
नीट पुनर्परीक्षा के दिन अंबेडकरनगर में क्या रहा माहौल? केंद्रों पर पहुंचीं डीएम, सुरक्षा व्यवस्था पर रही खास नजर
अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन