अम्बेडकरनगर में अवैध शराब का खेल बेनकाब, 55 वर्षीय व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा

मुखबिर की सूचना पर अहिरौली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।
Bureau 10 Jun 2026, 08:13 PM 1 min read
अम्बेडकरनगर में अवैध शराब का खेल बेनकाब, 55 वर्षीय व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहिरौली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में अहिरौली थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोपालपुर से करदासपुर की ओर अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूरदास उर्फ सूरे (55 वर्ष) पुत्र कडवड़े दास निवासी ग्राम पाण्डेय पैकौली, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में रखी करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब बेचकर अपना जीवन-यापन करता है। बरामदगी के आधार पर थाना अहिरौली में मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश यादव और हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी शामिल रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जांच शुरू होते ही सामने आया पहला मामला, अम्बेडकरनगर में कोचिंग सेंटर सील
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा
नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'
लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण
अम्बेडकरनगर में "मेरी कहानी, मेरी जुबानी" से गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज, ब्रज की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा
नीट पुनर्परीक्षा के दिन अंबेडकरनगर में क्या रहा माहौल? केंद्रों पर पहुंचीं डीएम, सुरक्षा व्यवस्था पर रही खास नजर
अनिश्चितता के बाद 5088 अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा
हॉर्न बजाती रही ट्रेन, गाने की तेज आवाज में बढ़ती रही कार... फिर 100 मीटर तक घिसटता चला गया वाहन