Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

Akvan Cyclone: समंदर में फिर उठा खतरनाक तूफान, चेन्नई पर मंडराया खतरा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Akvan Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव अब ताकतवर होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।
Bureau
Bureau News Desk
16 Nov 2026
02:03 PM
1 min read
Akvan Cyclone: समंदर में फिर उठा खतरनाक तूफान, चेन्नई पर मंडराया खतरा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
17 नवंबर से चेन्नई सहित कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मछुआरों को 21 नवंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह
21 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में जाने से मनाही

Akvan Cyclone: दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव ताकतवर होता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका सबसे अधिक असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना गहरा दबाव सोमवार रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस तूफान का नाम ‘अकवान’ रखा गया है। गहरे दबाव के क्षेत्र के ताकतवर होने के बाद ही इसकी तीव्रता और बढ़ने का अनुमान लगाया जा सकेगा। मौसम की मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक 19 नवंबर की रात तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला सकता है। इसके आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 नवंबर से चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर व्रजपात होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार है। वहीं 18 नवंबर से कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। पुडुचेरी में भी मौसम में बदलाव का असर दिखायी देगा।

समुद्र में लगातार बढ़ती हलचल के मद्देनजर मौसम विभाग ने 16 से 21 नवंबर तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के चलते समुद्र में मछली पकड़ना जोखिम भरा हो सकता है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क की सलाह दी गयी है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है।

सोमवार तक तूतीकोरिन में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। नागरकोइल और कन्याकुमारी में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। साथ ही चेन्नई, विरुधुनगर, नीलगिरी और पुडुचेरी में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग तूफान की दिशा और तीव्रता पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वे चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक रूप से समुद्र एवं निचले इलाकों में जाने से बचें।

Explore Related Topics

Cyclone Alert Bay of Bengal Cyclone Tamil Nadu Weather Update

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News