>पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान अपनी पत्नी के साथ लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। सबसे पहले उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा का भ्रमण किया।
>यूसुफ पठान ने बड़ा इमामबाड़ा के इतिहास, नवाबी विरासत और इसके वास्तुशिल्प की जानकारियां हासिल कीं। दौरे के दौरान उन्होंने लखनऊ के प्रसिद्ध कबाबों और स्थानीय खानपान की विशेषताओं के बारे में भी जानकारी ली। परिसर में मौजूद प्रशंसकों ने उन्हें और उनकी पत्नी को देखते ही सेल्फी लेने के लिए भीड़ लगा दी, जिससे वहां खासा उत्साह देखने को मिला।
>पठान ने बड़ा इमामबाड़ा की विशाल संरचना और ऐतिहासिक महत्व को सराहा। उन्होंने लखनऊ की मेहमाननवाजी और शहर की अदब-ओ-तहजीब की भी प्रशंसा की। परिवार के साथ उन्होंने शहर में कुछ समय बिताया, जिसमें उन्होंने स्थानीय संस्कृति और सौहार्दपूर्ण वातावरण का अनुभव किया। शहरवासियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें