योगी सरकार ने रच दिया रिकॉर्ड, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग

News Desk 13 Jun 2025, 08:24 AM 1 min read
योगी सरकार ने रच दिया रिकॉर्ड, कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग


>उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने की दिशा में योगी सरकार ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तेज़ रफ्तार विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 76 सेतु परियोजनाओं को केवल एक वर्ष में पूर्ण करना न केवल अद्वितीय उपलब्धि है, बल्कि सरकार की तेजी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण भी है।


>इन 76 सेतु परियोजनाओं में 43 नदी सेतु, 28 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और 5 फ्लाईओवर शामिल हैं, जो न केवल बेहतर आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास में भी सहायक बन रहे हैं।


>विकास का सेतु बना ‘सेतु निगम’


>उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस उपलब्धि को पूरा किया है, जो किसी भी राज्य एजेंसी के लिए मिसाल बन चुकी है। यह निर्माण केवल संख्या में उपलब्धि नहीं है, बल्कि गुणवत्ता व इंजीनियरिंग मानकों की कसौटी पर भी खरा उतरा है।


>सीएम योगी के पिछले 8 वर्षों के कार्यकाल की बात करें तो अब तक कुल 471 सेतु परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं। इनमें 313 नदी सेतु, 143 आरओबी व 15 फ्लाईओवर शामिल हैं। यह आंकड़े न केवल निर्माण की गति को दर्शाते हैं, बल्कि सरकार की दूरदर्शिता और निष्कलंक कार्य संस्कृति को भी सामने लाते हैं।


>विकास की राह में तेजी: टर्नओवर में 2.5 गुना उछाल


>सेतु निगम का प्रदर्शन केवल निर्माण तक सीमित नहीं रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भी इसने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


>जहां वर्ष 2017-18 में निगम का टर्नओवर ₹1013.74 करोड़ था, वहीं 2024-25 तक यह बढ़कर ₹2583 करोड़ तक पहुंच गया। यानी केवल 8 वर्षों में 2.5 गुना वृद्धि!


>टर्नओवर का वार्षिक ब्यौरा इस प्रकार रहा:


    >
  • 2017-18: ₹1013.74 करोड़

  • 2018-19: ₹1360.34 करोड़

  • 2019-20: ₹1511.18 करोड़

  • 2020-21: ₹1936.92 करोड़

  • 2021-22: ₹1959.33 करोड़

  • 2022-23: ₹1946 करोड़

  • 2023-24: ₹2376 करोड़

  • 2024-25: ₹2583 करोड़


>यह आर्थिक वृद्धि इस बात का संकेत है कि सेतु निगम की आंतरिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, नवाचार और वित्तीय अनुशासन ने अहम भूमिका निभाई है।


>विकास का ब्लूप्रिंट तैयार, अगली छलांग की तैयारी


>प्रदेश में चल रही अन्य सेतु परियोजनाओं के लिए सेतु निगम ने एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रदेश के 10 मंडलों में प्राथमिकता आधारित परियोजनाओं की सूची तैयार कर उन्हें समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की रणनीति बनाई गई है।


>2025-26 के लिए इस योजना के तहत उन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे सीधे तौर पर लाखों लोगों को आवागमन और आर्थिक गतिविधियों में लाभ मिलेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?