लखनऊ में कोरोना की दस्तक फिर तेज़: KGMU के वरिष्ठ डॉक्टर वेंटिलेटर पर, बुजुर्ग-बच्ची भी संक्रमित

News Desk 13 Jun 2025, 08:32 AM 1 min read
लखनऊ में कोरोना की दस्तक फिर तेज़: KGMU के वरिष्ठ डॉक्टर वेंटिलेटर पर, बुजुर्ग-बच्ची भी संक्रमित


>राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंताजनक दस्तक दी है। शुक्रवार को शहर में 5 नए कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयु) के ट्रॉमा सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. संदीप तिवारी भी शामिल हैं। संक्रमण के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।


>केजीएमयु ट्रॉमा सेंटर के एडिशनल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिया अग्रवाल के अनुसार, मंगलवार को अचानक डॉ. तिवारी की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पहले लारी कार्डियोलॉजी सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन हार्ट संबंधी कोई समस्या न मिलने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर शिफ्ट किया गया। उन्हें पहले बाई-पैप और फिर वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


>राजधानी में बुजुर्ग, बच्ची और युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव


>इस बीच, 79 वर्षीय बुजुर्ग, 7 वर्षीय बच्ची, और 26 वर्षीय युवती की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।


    >
  • बुजुर्ग मरीज, जो मोहनलालगंज के कल्ली पूरब के निवासी हैं, 7 जून को बाथरूम में गिर गए थे। 9 जून को उन्हें SGPGI में भर्ती किया गया, जहां 12 जून को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनकी हालत भी नाजुक है और उनका इलाज SGPGI में चल रहा है।
  • मलिहाबाद की 7 वर्षीय बच्ची, जिसे बीते 6 दिनों से बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी, की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत स्थिर है।
  • वहीं कल्ली पश्चिम की रहने वाली 26 वर्षीय युवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसे बुखार समेत कोरोना के अन्य लक्षण थे। जांच के बाद पुष्टि हुई और युवती का इलाज जारी है।


>प्रदेश में 24 घंटे में 50 नए केस, एक्टिव मरीज 251


>उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 50 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर में 35, गाजियाबाद में 8, और शेष अन्य जिलों में केस दर्ज हुए।


>प्रदेश में अब कुल 251 एक्टिव मरीज हैं, जबकि इसी अवधि में 24 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?