यूपी के हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, खिलाड़ियों को मिलेगा वैश्विक मंच

News Desk 29 Aug 2025, 03:04 AM 1 min read
यूपी के हर मंडल में खुलेगा स्पोर्ट्स कॉलेज, खिलाड़ियों को मिलेगा वैश्विक मंच


>राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जाएंगे, ताकि उभरती प्रतिभाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिल सके।


>मुख्यमंत्री योगी ने विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “खेल की दुनिया में नई क्रांति आ रही है और सरकार इसके लिए मजबूत आधारभूत संरचना खड़ी कर रही है। हर मंडल में एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भी भेजा जाएगा।”


>इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया और कहा कि उनके नाम पर देश का सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार दिया जाना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 88 खिलाड़ियों और पूर्व ओलंपियनों को सम्मानित किया।


>योगी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लोक सेवा आयोग से बाहर सीधी नियुक्ति की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को पुलिस और अन्य विभागों में नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मेरठ में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश खेलों में नई ऊंचाई हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और खिलाड़ियों को हर संभव समर्थन मिलेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

IPL मैच से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: जाने रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
IND vs AUS ODI: सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका - कैमरन ग्रीन हुए बाहर
पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ा भारी ICC ने दी कड़ी सजा
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
19 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, नोट कर लीजिये वनडे और टी20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
शुभमन गिल बने वनडे टीम के कप्तान, रोहित शर्मा से छिनी जिम्मेदारी; श्रेयस अय्यर उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा टीम ऐलान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडरा रहे सवाल