एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?

Cricket News: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अब अपने चरम पर है, जहां युवा क्रिकेट प्रतिभाएं एशियाई क्रिकेट का भविष्य तय करने के लिए आमने-सामने हैं। ग्रुप स्टेज के रोमांच के बाद अब सेमीफाइनल की जंग शुरू होने को तैयार है, और चार दावेदार टीमें फाइनल की टिकट के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली हैं।
News Desk 20 Nov 2025, 01:10 PM 1 min read
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?


>राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज के दिलचस्प मुकाबलों के बाद अब चार टीमें भारत ए, पाकिस्तान ए, श्रीलंका ए और बांग्लादेश ए खिताब की जंग में आमने-सामने हैं। नॉकआउट चरण के लिए पूरी लाइनअप तय हो गई है और 21 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि कौन सी टीम 23 नवंबर को दोहा में होने वाले फाइनल का टिकट कटाएगी।


>ग्रुप ए बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। बांग्लादेश ए और श्रीलंका ए ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


    >
  • बांग्लादेश ए: तीन में से दो जीत, 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट।

  • श्रीलंका ए: तीन में दो जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान।


>अफगानिस्तान ए ने भी 4 अंक हासिल किए, लेकिन कमजोर नेट रन रेट के कारण बाहर हो गया। हांगकांग को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा और बिना जीत के ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया।


>ग्रुप बी में पाकिस्तान ए का दबदबा देखने को मिला। टीम ने अपने तीनों मैच जीतते हुए 6 अंक जुटाए और सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई।


>भारत ए ने भी शानदार प्रदर्शन किया भारत ए ने यूएई को 148 रन से हराकर जबरदस्त शुरुआत की लेकिन पाकिस्तान से 8 विकेट की हार ने भारतीय फेन्स को निराश किया, हालाँकि तीसरे मुकाबले में ओमान को 6 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई इस टूर्नामेंट में ओमान ने एक जीत हासिल की, जबकि यूएई अपना कोई भी मैच नहीं जीत सका।


>टूर्नामेंट का रोमांच अब चरम पर है। 21 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे:


    >
  1. पहला सेमीफाइनल: भारत ए vs बांग्लादेश ए – दोपहर 3 बजे

  2. दूसरा सेमीफाइनल: पाकिस्तान ए vs श्रीलंका ए – रात 8 बजे


>विजेता टीमें 23 नवंबर को दोहा में फाइनल में भिड़ेंगी। दर्शकों को भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीद है, लेकिन श्रीलंका और बांग्लादेश भी उलटफेर करने का दम रखते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

IPL मैच से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: जाने रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
IND vs AUS ODI: सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका - कैमरन ग्रीन हुए बाहर
पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ा भारी ICC ने दी कड़ी सजा
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
19 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, नोट कर लीजिये वनडे और टी20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
शुभमन गिल बने वनडे टीम के कप्तान, रोहित शर्मा से छिनी जिम्मेदारी; श्रेयस अय्यर उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा टीम ऐलान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडरा रहे सवाल
इस बार महिला क्रिकेट टीम दिखाएगी पाकिस्तान को उसकी औकात