जनता की राय से बन रहा विकसित यूपी 2047 विकास का खाका

UP News: योगी सरकार का ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान जनता की भागीदारी से नए आयाम छू रहा है, जिसमे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से मिले ढाई लाख से अधिक सुझाव प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
News Desk 19 Sep 2025, 07:45 AM 1 min read
जनता की राय से बन रहा विकसित यूपी 2047 विकास का खाका


>त्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए योगी सरकार का ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान जनभागीदारी के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अब तक ढाई लाख से अधिक नागरिक अपने सुझाव देकर इस महत्वाकांक्षी विजन डॉक्युमेंट का हिस्सा बन चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1.85 लाख से अधिक सुझाव ग्रामीण इलाकों से और 70 हजार से ज्यादा नगरीय क्षेत्रों से आए हैं।


>जनता के सुझावों में शिक्षा सबसे अहम विषय बनकर उभरा है। अकेले शिक्षा क्षेत्र से जुड़े 90 हजार से ज्यादा सुझाव दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा नगरीय व ग्रामीण विकास पर 50 हजार, कृषि पर 45 हजार, स्वास्थ्य और समाज कल्याण पर 20-20 हजार तथा पर्यटन पर 5 हजार से अधिक फीडबैक मिले हैं।


>लखनऊ की पुष्पा शुक्ला ने लड़कियों की शिक्षा और रोजगार से जुड़ा सतत कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया, वहीं बांदा के योगेश मिश्रा ने उभरती तकनीकों व आईटी सेक्टर के अवसरों को टियर-2 शहरों तक विस्तार देने की मांग की। जालौन के यश तिवारी ने अपने जिले में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।


>मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, एटा, हरदोई, मैनपुरी और कानपुर देहात जैसे जिलों से सर्वाधिक 90 हजार से अधिक फीडबैक मिले हैं। यह दर्शाता है कि गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग इस अभियान को गंभीरता से ले रहा है और अपने विजन से यूपी का भविष्य गढ़ रहा है।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ को साकार करने के लिए प्रदेशभर में 5 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक अपने सुझाव https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उत्कृष्ट विचारों को विजन डॉक्युमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?