वैष्णो देवी यात्रा में दर्दनाक हादसा: आगरा के परिवार के 3 सदस्य की मौत, 1 अब भी लापता

आगरा का एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए वैष्णो देवी गया था, लौटते समय भूस्खलन में तीन की मौत हो गई और एक सदस्य लापता है।
News Desk 28 Aug 2025, 01:19 AM 1 min read
वैष्णो देवी यात्रा में दर्दनाक हादसा: आगरा के परिवार के 3 सदस्य की मौत, 1 अब भी लापता


>र्मिक आस्था और परिवार की खुशियों से भरी यात्रा मातम में बदल गई। उत्तर प्रदेश के आगरा का एक परिवार बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचा था। पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद जब परिवार लौट रहा था, तभी अचानक हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में परिवार की तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य अब भी लापता है। मृतकों में 50 वर्षीय सुनीता, 11 माह की मासूम सेजल और 11 साल की भावना शामिल हैं। वहीं, 55 वर्षीय अर्जुन सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।


>जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित कुम्हार पाड़ा निवासी यह परिवार 24 अगस्त को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। परिवार की बच्ची का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ, माता रानी के दर्शन किए गए और पूजा-अर्चना पूरी की गई। लेकिन वापसी के दौरान तेज बारिश के बीच अचानक पहाड़ खिसकने से परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। जैसे ही हादसे की खबर आगरा पहुंची, परिवार और क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोकाकुल परिजन सदमे में हैं और प्रशासन लापता सदस्य की तलाश में जुटा हुआ है। हादसे के बाद सुरक्षित बचे अन्य सदस्यों को एंबुलेंस से आगरा भेजा गया। वहीं, प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ हादसे के अगले दिन आगरा में बढ़ी बेचैनी, धुआं उठते ही कोचिंग से बाहर निकाले गए छात्र
'सिर्फ नाम बदला, काम नहीं हुआ', अखिलेश के बयान के बाद सरकार ने बताया कितना बना म्यूजियम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्जी नाम से भेजी गई शिकायत, आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों पर मुकदमा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत, पांच घायल
आगरा में पानी संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली बर्तन रख सड़क जाम
यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री योगी
ताजमहल का टिकट सिर्फ ₹30? एएसआई की पायलट वेबसाइट से टूरिस्ट हुए कन्फ्यूज, असली साइट क्या है जानिए
गुस्साई मंत्री बोलीं- ‘सीएम योगी से करूंगी शिकायत
10 हज़ार परिवारों को दी सीएम योगी ने सबसे बड़ी टाउनशिप की सौगात