'सिर्फ नाम बदला, काम नहीं हुआ', अखिलेश के बयान के बाद सरकार ने बताया कितना बना म्यूजियम

आगरा में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम को लेकर अखिलेश यादव के सवालों के बाद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रगति रिपोर्ट जारी की।
Bureau 16 Jun 2026, 02:08 PM 1 min read
'सिर्फ नाम बदला, काम नहीं हुआ', अखिलेश के बयान के बाद सरकार ने बताया कितना बना म्यूजियम

 

आगरा में निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परियोजना की प्रगति का ब्यौरा सामने आया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि म्यूजियम के निर्माण का 76 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसके लिए स्वीकृत 197.27 करोड़ रुपये में से अब तक 144 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

 

रविवार को आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित 'विजन इंडिया में छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद' कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि समाजवादी सरकार के समय ताज क्षेत्र के विकास और आगरा की संस्कृति, वास्तुकला तथा इतिहास को एक स्थान पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से म्यूजियम की योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह केवल मुगल म्यूजियम नहीं था, बल्कि आगरा और उसके इतिहास से जुड़ा एक व्यापक संग्रहालय था। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने केवल म्यूजियम का नाम बदला, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

 

अखिलेश यादव के बयान के एक दिन बाद सोमवार को लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राजकीय निर्माण निगम की सात परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम परियोजना भी शामिल रही। जयवीर सिंह के अनुसार, म्यूजियम निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कुल 197.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें से 144 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और भवन निर्माण का कार्य लगातार प्रगति पर है।उन्होंने बताया कि परियोजना का लगभग 76 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

 

म्यूजियम के निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम की ओर से टाटा प्रोजेक्ट्स को दी गई है। कंपनी ने भवन निर्माण पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय मांगा है। हालांकि, राज्य सरकार परियोजना को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के प्रयास में है और अक्टूबर के अंत तक इसका निर्माण पूरा कराने की इच्छा जता चुकी है।

 

म्यूजियम में ऑडियो-विजुअल तकनीक और सेवन-डी मैपिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं का उपयोग किया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से तैयार की जाने वाली गैलरियों का प्रस्तुतीकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह संग्रहालय आगरा के पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान देने में सहायक हो सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ हादसे के अगले दिन आगरा में बढ़ी बेचैनी, धुआं उठते ही कोचिंग से बाहर निकाले गए छात्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फर्जी नाम से भेजी गई शिकायत, आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों पर मुकदमा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, तीन की मौत, पांच घायल
आगरा में पानी संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली बर्तन रख सड़क जाम
यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री योगी
ताजमहल का टिकट सिर्फ ₹30? एएसआई की पायलट वेबसाइट से टूरिस्ट हुए कन्फ्यूज, असली साइट क्या है जानिए
गुस्साई मंत्री बोलीं- ‘सीएम योगी से करूंगी शिकायत
वैष्णो देवी यात्रा में दर्दनाक हादसा: आगरा के परिवार के 3 सदस्य की मौत, 1 अब भी लापता
10 हज़ार परिवारों को दी सीएम योगी ने सबसे बड़ी टाउनशिप की सौगात